फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद(गाजीपुर)। अष्ट शहीद इंटर कॉलेज के मैदान पर चल रही माध्यमिक स्कूलों की तीन दिवसीय जनपदीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का समापन सोमवार को किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा ने विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित किया।
विज्ञापन

जनपदीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के सीनियर बालक वर्ग की 5000 मीटर दौड़ में सर्वेश यादव पहले, सतेंद्र राजभर दूसरे, बालिका वर्ग में अन्नू कनौजिया प्रथम, काजल सिंह द्वितीय, लंबी कूद में प्रेमचंद्र पाल पहले, अनूप कुमार गौतम दूसरे, बालिका वर्ग 1500 मीटर की दौड़ में अन्नू कनौजिया प्रथम, रेनु द्वितीय रही। गोला फेंक बालिका वर्ग में आसीका यादव प्रथम, श्रुति सिंह द्वितीय, डिस्कस थ्रो बालिका वर्ग में आसीका यादव पहले, विनीता कुशवाहा दूसरे, जूनियर बालक वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में चंदन राजभर प्रथम, मनीष कुमार द्वितीय, 3000 मीटर दौड़ में कृष्णबिहारी चौधरी पहले एवं जयशंकर दूसरे स्थान पर रहे। समापन समारोह में जिला विद्यालय निरीक्षक अनिल कुमार मिश्र, उपजिलाधिकारी रमेश यादव, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नारायण उपाध्याय, महामंत्री राणा प्रताप सिंह आदि उपस्थित थे। संचालन चौधरी दिनेशचन्द्र राय ने तथा अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य गुप्तेश्वर राय ने आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें