फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 35

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। आगामी धान खरीद की तैयारी जोर पकड़ने लगी है। खरीद के लिए विभिन्न संस्थाओं के 36 क्रय केंद्रों का चयन कर लिया गया है। कुछ अन्य संस्थाओं की ओर से आठ केंद्रों का प्रस्ताव दिया गया है। किसानों का आनलाइन पंजीकरण प्रारंभ है लेकिन उनकी तरफ से इसमें रुचि नहीं दिखाई जा रही है। अब तक साढ़े तीन हजार से कुछ अधिक ने ही पंजीकरण कराया है। पंजीकरण कराने वाले किसानों का ही धान क्रय केंद्रों पर खरीद जाएगा।
विज्ञापन

जिले में धान की खरीद पहली नवंबर से शुरू होगी। खरीद शुरू होने में तो वैसे अभी काफी समय बाकी है लेकिन इसकी तैयारी तेज हो गई है। खरीद के लिए विभिन्न संस्थाओं की तरफ से क्रयकेंद्र खोलने का प्रस्ताव दिया गया था। इन संस्थाओं के 36 क्रय केंद्रों का चयन कर लिया गया है। जिन केंद्रों का चयन किया गया है उनमें विपणन के 16, पीसीएफ 11, एनसीसीएफ के पांच, कर्मचारी कल्याण निगम के तीन तथा एफसीआई का एक केंद्र है। इसके अलावा आठ केंद्रों का प्रस्ताव सौंपा गया है। सरकारी क्रय केंद्रों पर धान बेचने के लिए किसानों को आनलाइन पंजीकरण कराने के लिए शासन की ओर से पहले 31 अगस्त तक की तिथि निर्धारित की गई थी। पंजीकरण में उनके रुचि न लेने के कारण आनलाइन पंजीयन की तिथि बढ़ाकर 15 सितंबर कर दी गई लेकिन अभी तक 3585 किसानों की ओर से ही पंजीकरण कराया गया है। इस संबंध में जिला खाद्य विपणन अधिकारी रतन कुमार शुक्ला ने बताया कि जिन किसानों का पंजीयन नहीं होगा वह क्रय केंद्र पर धान नहीं बेच पाएंगे। जिन किसानों को पंजीयन में कोई समस्या हो वह अपनी तहसील के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी अथवा ब्लाक के विपणन निरीक्षक से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें