फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की कम संख्या पर डीपीओ की त्योरी चढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर (गाजीपुर)। सैदपुर क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र शादी भादी का मंगलवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी अमरनाथ मौर्य एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी मीनाक्षी ने आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्र खुला था मौके पर सहायिका उपस्थित मिली। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गांव में कीड़े की दवा वितरण करने के लिए गई हुई थी। बच्चों की कम संख्या पर डीपीओ की त्योरी चढ़ गई। उन्होंने नाराजगी जताते हुए उसे बढ़ाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

श्री मौर्य ने निरीक्षण में उपस्थित सहायिका से गर्भवती, धात्री महिलाओं एवं बच्चों में वितरित करने वाले मीठा लड्डू एवं नमकीन दलिया के बारे में जानकारी ली। उपस्थित कुछ और लोगों से कार्य कर्ता एवं दलिया वितरण की जानकारी प्राप्त कर वह संतुष्ट दिखे। इसी क्रम में श्री मौर्य एवं सीडीपीओ मीनाक्षी ने सादात थाना क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र मजुई एवं बकसा का निरीक्षण किया। आंगनबाड़ी केंद्र खुले मिले और कार्यकर्ता एवं सहायिका भी उपस्थित रहीं। श्री मौर्य ने बच्चों में वितरित होने वाले नमकीन एवं मीठा दलिया की जानकारी ली। बच्चों की कम उपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए उसे बढ़ाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें