फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्ति के कुशल होने के लिए कौशल का विकास होना जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग़ाजीपुर। संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की कठिनाई को समझा और पहली बार कौशल विकास मंत्रालय का निर्माण किया। उनकी सोच थी कि जब तक व्यक्ति के कौशल का विकास नहीं होगा, तब तक वह कुशल नहीं होगा। यह बात उन्होंने एरिक्सन की ओर से आसमानी चक स्थित स्किल डेवलपमेंट सेंटर के उद्घाटन के बाद मालगोदाम स्थित एक मैरेज हॉल में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने एरिक्सन कंपनी के एमडी मून जियो का स्वागत करते हुए कहा कि एरिक्सन टेलीकॉम के क्षेत्र में देश ही नहीं विश्व स्तर पर बड़ा नाम है। ये कंपनी अपने उत्पादों का निर्यात चीन के अलावा अन्य किसी देशों में नही करती थी लेकिन मैं कंपनी के लोगों का विशेष धन्यवाद करते हुए बताना चाहता हूं कि आने वाले तीन महीनों में भारत के पूना शहर से इसके निर्यात का कार्य शुरू हो जाएगा। स्किल डेवलपमेंट सेंटर की चर्चा करते कहा कि इस सेंटर में मोबाइल हार्डवेयर और टेक्निकल कंप्यूटर स्किल्ड की ट्रेनिंग छात्र-छात्राओं को दी जाएगी। इसमे ट्रेनिंग प्राप्त करने के बाद युवा रोजगार पाने के साथ-साथ स्वयं रोजगार पैदा करने के योग्य हो जाएगा। कहा कि पिछले दिनों जब हमने एक प्राथमिक विद्यालय को आधुनिक रूप में ढाला तो उसके परिणाम सकारात्मक आए। जिले में ऐसे ही सौ और विद्यालयों का आधुनिकीकरण दिसंबर माह तक कर लिया जाएगा। श्री सिन्हा एवं एरिक्सन कंपनी के एमडी मून जियो ने नि:शुल्क गाजीपुर मोबाइल वाणी टोल-फ्री नंबर लांच किया। श्री सिन्हा ने बताया कि इस टोल-फ्री नंबर पर मिसकॉल देने पर मौसम, शासन, प्रशासन और बीते चार वर्षों में जिले में हुए विकास कार्यों की जानकारी मिल सकेगी। एरिक्सन कंपनी के एमडी जियो ने कहा कि सेंटर में छात्र-छात्राएं तीन माह की रोजगारपरक ट्रेनिंग प्राप्त करेंगे। एरिक्सन के एमडी नितिन बंसल ने कहा कि इस प्रशिक्षण केंद्र के माध्यम से गाजीपुर के युवाओं को रोजगार के लिए पारंगत करेंगे। इससे पहले केंद्रीय मंत्री ने ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी के बालाजी, पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह, नपा अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन विनोद अग्रवाल, सचिदानंद राय चाचा, अच्छेलाल गुप्ता, जिला महामंत्री द्वय रामनरेश कुशवाहा, श्यामराज तिवारी, चतुर्भुज चौबे, राज्यमंत्री के निजी सचिव सिद्धार्थ राय, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश भारद्वाज, मयंक जायसवाल, मनोज बिंद, रविंद्र श्रीवास्तव, गर्वजीत सिंह, शशिकांत शर्मा, कार्तिक गुप्ता आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें