फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब प्रशिक्षण के लिए अन्यत्र नहीं जाना पड़ेगा

Sun, 22 Jul 2018 11:50 PM IST
गाजीपुर
विज्ञापन
उद्घाटन करते संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा।
विज्ञापन
गाजीपुर। रेलवे की ओर से निर्मित क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान उच्च तकनीक तथा रेलवे की सभी आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण है। इसमें परिचालन, वाणिज्य, यांत्रिक विभाग के साथ ही पायलट, लोको पायलट, पदोन्नति के प्रशिक्षण, फायर फाइटिंग प्रशिक्षण सहित कई प्रकार का प्रशिक्षण दिया जाएगा। 21 करोड़ की लागत से 11469 वर्ग मीटर में बने इस संस्थान के भवन में 14 शिक्षण कक्ष के साथ ही हाल भी बनाए गए हैं। पुरुष छात्रावास में 50 कक्ष तथा महिला छात्रावास के लिए 23 कक्ष हैं। इसके साथ ही कैंटीन, मनोरंजन, पुस्तकालय, कंप्यूटर, सेमिनार, मॉडल आदि के लिए अलग-अलग कक्ष बने हैं। संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने इस संस्थान का चार मई 2015 को शिलान्यास किया था। इसी प्रकार गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन के पास बने वाशिंग लाइन की लंबाई चार सौ मीटर है। इसकी क्षमता और दो सौ मीटर बढ़ाए जाने का प्रस्ताव स्वीकृत हो गया है। इसके बाद यहां एक साथ 24 कोच वाली गाड़ियों की धुलाई तथा सफाई की जा सकेगी। गाजीपुर से दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, कटरा आदि के लिए गाड़ियों का संचालन होता है। अब उनकी साफ-सफाई यहीं होगी जिससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें