दिलदारनगर (गाजीपुर)। स्थानीय अंजुमन इस्लाह मुस्लिम राजपूत कमसार-व-बार कमेटी की बैठक रविवार को एसकेबीएम इंटर कॉलेज स्थित हाल में हुई। इस मौके पर लोगों ने कालेज में गिर रही शैक्षणिक व्यवस्था पर चिंता जाहिर करते हुए संस्था की गरिमा को बहाल करने के लिए पुरानी प्रबंधन कमेटी को भंग कर नई प्रबंधन कमेटी के गठन पर विचार किया।
बैठक में पूर्व ब्लॉक प्रमुख भदौरा अब्दुल रशीद खां ने कहा कि कमेटी की ओर से संचालित संस्था हमारे बुजुर्गों ने क्षेत्र के शैक्षिक पिछड़ेपन को दूर कर अल्पसंख्यक युवाओं में शिक्षा की अलख जगाने के उद्देश्य से किया था। विद्यालय के शैक्षिक स्तर में निरंतर गिरावट आ रही है। अन्य वक्ताओं ने कहा कि गिरती साख को बचाने के लिए हमारे समुदाय के लोगों को आगे आना होगा। इस मौके पर अंजुमन के सेक्रेटरी इसरार खां, पूर्व प्रधान जमालुद्दीन खां, अशफाक खां, हेसामुद्दीन खां, हाजी इश्तियाक खां, तुफैल खां, डॉ इबरार, अब्दुल बारी खां, परवेज खां, डॉ एकराम खां, अरशद अली खां, आफताब खां आदि ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता अंजुमन के सदर मोइनुद्दीन खां तथा संचालन शमशाद खां गुड्डू ने किया।