फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनरल स्टोर की दुकान से नकदी और लाखों के सामान की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कठवामोड़। नोनहरा थाना क्षेत्र के कठवामोड़ बाजार में शनिवार की रात चोरों ने एक जनरल स्टोर में पीछे से सेंध मारकर 50 हजार नकदी सहित करीब ढाई लाख के सामान उठा ले गए। रविवार की सुबह चोरी का जानकारी होने पर बाजार के अन्य दुकानदार नाराज हो गए। बाजार में चोरी की घटना से गुस्साए लोगों ने गाजीपुर-मुहम्मदाबाद मार्ग पर अटवा मोड़ पुलिस चौके के सामने सड़क जाम लगा दिया। थानाध्यक्ष के समझाने पर तीन घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन

महताब खान के पुत्र परवेज की कठवामोड़ बाजार में जनरल स्टोर की दुकान है। शनिवार की रात चोर दुकान के पीछे से सेंध मारकर अंदर घुस गए। दुकान में रखे नकदी सहित सामान लेकर चंपत हो गए। सुबह जब परवेज दुकान में पहुंचा तो बिखरे सामानों को देख दहाड़े मारकर रोने लगा। उसकी आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार वहां पहुंच गए। उसने लोगों को बताया कि चोर 50 हजार नकदी सहित करीब ढाई लाख के सामान उठा ले गए हैं। घटना को लेकर दुकानदारों में रोष व्याप्त हो गया। तत्काल चोरों को गिरफ्तार करने के साथ ही बाजार में हुई अन्य चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करने की मांग को लेकर गाजीपुर-मुहम्मदाबाद मार्ग पर लोगों ने चक्काजाम कर दिया। जाम कर रहे लोगों का आरोप था कि एक पखवारा में बाजार में आधा दर्जन से अधिक चोरी हो चुकी है। यह सभी चोरियां कठवामोड़ पुलिस चौकी से महज 100 से 150 मीटर की दूरी पर हुई है। पुलिस चोरी की रिपोर्ट नहीं दर्ज कर रही है और ही किसी चोरी का खुलासा ही कर रही है। जाम की जानकारी होते ही थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और जाम समाप्त करने के लिए लोगों को समझाने में जुट गए, लेकिन दुकानदार मौके पर बड़े अधिकारी को बुलाने की जिद पर अड़ रहे। एसओ ने जल्द से जल्द चोरी के मामले का खुलासा करने और बाजार में पुलिस गश्त बढ़ाने का आश्वासन देकर तीन घंटे बाद जाम समाप्त कराया। पीड़ित परवेज की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें