फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारिश्रमिक भुगतान को लेकर कार्यकर्ताओं ने जमकर किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष आशा पटेल के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शुक्रवार को गोराबाजार स्थित मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने मिशन इंद्रधनुष के तहत कराए गए टीकाकारण के पारिश्रमिक के भुगतान को लेकर जमकर हंगामा किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने डिप्टी सीएमओ को पत्रक सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष आशा पटेल ने बताया कि गाजीपुर के शहर परियोजना सहित विकास खंड रेवतीपुर, जमानिया, कासिमाबाद, सदर, सैदपुर, भांवरकोल, सादात, देवकली, बिरनो, भदौरा, मनिहारी की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विगत तीन वर्षों से स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित मिशन इंद्रधनुष के तहत डोर-टू-डोर टीकाकारण का कार्य कर रही हैं। यह कार्य वर्ष में चार बार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से कराया जाता है। इस कार्य के लिए स्वास्थ्य विभाग 75 रुपये प्रति कार्य दिवस देता है लेकिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के पारिश्रमिक के भुगतान का अता-पता नहीं। मुख्य चिकित्साधिकारी के न मिलने पर उनके स्थान पर डिप्टी सीएमओ डीपी सिन्हा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का पत्रक लेते हुए शीघ्र भुगतान का आश्वासन दिया। जिला उपाध्यक्ष रेखा पासवान ने कहा कि अगर उनके पारिश्रमिक का भुगतान 27 तक नहीं किया जाएगा तो 28 को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। पत्रक देने के समय नगर अध्यक्ष संजू यादव, शीला, सगुन शर्मा, अनीता, उमा, नाजनीन, रीता, अनिता, अंजू, सीमा, सुनीता, सीमा मौर्या, सुनीता आदि कार्यकर्ता उपस्थित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें