फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं झमाझम बारिश, तो कई इलाके सूखे की चपेट में

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

गाजीपुर। जिले के कई क्षेत्रों में गुरुवार को झमाझम बारिश हुई तो, वहीं कई इलाके सूखे की चपेट में रहे। शहर के आस-पास ठीकठाक बारिश हुई, लेकिन कई ग्रामीण इलाकों में पानी की एक बूंद तक नहीं गिरी। बुधवार की रात मुहम्मदाबाद तथा सैदपुर तहसील के दर्जन भर से अधिक गांवों में झमाझम बारिश हुई। दूसरे दिन दोपहर बाद जिला मुख्यालय पर रिमझिम तथा सैदपुर के नंदगंज सहित अन्य इलाकों में तेज बारिश के कारण जलजमाव हो गया। शहर के आस-पास के इलाकों में भी जोरदार बारिश हुई।
विज्ञापन

साल दर साल किसान कर्ज लेकर खेतों में उम्मीदों की फसल लगाते हैं, लेकिन पानी की तलाश में भटकते रह जाते हैं। मौसम की मार किसानों के सपने को तार-तार कर देती है। ऐसा जनपद में सिंचाई की माकूल व्यवस्था न होने से देखने को मिलती है। इस साल भी किसानों का बुरा हाल है। खरीफ की खेती को लेकर किसान चिंतित हैं। किसी को भी किसानों की समस्या नहीं दिखाई देे रही है। किसानों की माने तो मौसम की बेरुखी से इस वर्ष भी जनपद पर सूखे का साया मंडराने लगा है। लंबे समय बाद बुधवार की देर रात बारिश होने पर सभी के चेहरे खिले हुए थे। लेकिन यह बारिश जनपद के एक तिहाई हिस्से में होने से किसान चिंतित नजर आए। बारिश के दौरान पानी से बचने के लिए एक तरफ जहां लोग इधर-उधर छुप गए, वहीं कुछ लोग पानी में भीग कर बारिश का जमकर आनंद लेने से नहीं चूके। मुहम्मदाबाद नगर सहित आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार की रात्रि में तेज गरज एवं चमक के साथ हुई भारी वर्षा से जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, वहीं इस वर्षा ने सूख रही धान की नर्सरी को संजीवनी देने का काम किया। शाम सात बजे आसमान में तेज चमक और गरज के साथ बरसात शुरू हुई तो लगभग एक घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई। वर्षा के चलते जो जहां था वही थम गया। आसमान में तेज बिजली चमकने से लोग अनहोनी के भय से घरों में दुबके रहे। नगर की सड़कों पर जलजमाव हो जाने से जलप्लावन की स्थिति बन गई थी। बारिश रुकने के बाद वर्षा के समय रुके लोगों को सड़कों पर पानी के अंदर घुस कर आना-जाना पड़ा। तहसील तिराहा, मशीनरी रोड़, शाहनिंदा, सदर रोड़ आदि क्षेत्रों में सड़क पर काफी देर तक पानी जमा रहा। भारी वर्षा से धान की नर्सरी को जहां संजीवनी मिली, वहीं धान की रोपनी को भी इस वर्षा से काफी लाभ मिला। सूखे की मार झेल रहे धान उत्पादक किसानों के चेहरे पर इस वर्षा से थोड़ी राहत दिखाई दी। वही पिछले एक सप्ताह से भीषण गर्मी झेल रहे नगर के लोगों को गर्मी से राहत मिली, जबकि तहसील मुख्यालय के आस पास के इलाकों को छोड़ दें तो अन्य इलाकोें में एक बूंद भी पानी नहीं गिरा। बारिश न होने पर किसान बारिश के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते देखे गए। शहर में के आसपास झमाझम बारिश होने से जगह-जगह जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। लोगों को गर्मी से तो राहत मिली नंदगंज बाजार सहित अन्य जगहों पर जलभराव के चलते राह चलना मुश्किल हो गया। तेज बारिश के चलते विद्युत फाल्टों में भी बढ़ोत्तरी देखी गई। सैदपुर तहसील के औड़िहार, सैदपुर भीतरी आदि इलाकों में भी जलजमाव की स्थिति बनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें