फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपक्ष के पास नहीं रह गया कोई मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
सादात(गाजीपुर)। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी राजा वर्मा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के विकास कार्यों को देख विरोधी दलों में भूचाल सा आ गया है। वास्तव में विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं रह गया है, जिसके चलते अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं। विपक्ष एमएसपी 12 सौ रुपये कुंतल तक बढ़ाये जाने से भी परेशान हैं। यह बातें उन्होंने कृष्ण सुदामा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के मैनेजिंग डाइरेक्टर डॉ. विजय यादव के यहां आयोजित एक मांगलिक उत्सव में पत्र-प्रतिनिधियों से वार्ता के दौरान कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह सरकार किसानों की हितैषी है। सरकार के बजट का 62 प्रतिशत धन गांव, गरीब और किसानों पर खर्च किया जा रहा है। इसका लाभ सभी वर्गों को मिल रहा है। उनके साथ मौजूद भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेमशंकर शुक्ल ने हाल ही में जेल के अंदर अपराधी मुन्ना बजरंगी की हत्या के बारे में सवाल पूछे जाने पर कहा कि यह घटना खेदजनक है। हत्या के दोषियों पर कार्रवाई हो रही है। लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई भी की गयी है। जो कोई अपराधी है उसे दंड तक पहुंचाना न्याय प्रक्रिया का काम है। यह जो कुछ भी हुआ उसमें व्यवस्था का दोष है। ऐसे में किस तरह से व्यवस्था को दोषविहीन किया जाए यह महत्वपूर्ण प्रश्न है। उन्होंने पार्टी विधायक सुरेंद्र सिंह के बयान से असहमति व्यक्त करते हुए कहा कि हत्यारा कभी भगवान नहीं हो सकता। इस दौरान धर्मेंद्र यादव, कृष्णा यादव, बाबूलाल, एके श्रीवास्तव, हरिशंकर मिश्रा, सुधीर आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें