फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धीमी गति से हो रहा निर्माण कार्य, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। राज्य सड़क परिवहन निगम के स्थानीय डिपो के भवन का निर्माण कार्य धीमी गति से होने का खामियाजा यात्रियों के साथ ही कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है। पूरे परिसर में चारों तरफ धूल के साथ ही अव्यवस्था का बोलबाला है। इससे यात्रियों के साथ ही कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। परिसर में जगह न होने से बसें बाहर खड़ी हो रही हैं। इससे आवागमन करने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रोडवेज डिपो के भवन का निर्माण कार्य करीब दो वर्ष पहले शुरू हुआ था। इसके लिए परिसर में चारों तरफ खुदाई करा दी गई। परिसर में मौजूद सुलभ शौचालय और कैंटीन को भी तोड़कर हटा दिया गया। निर्माण कार्य की वजह से परिसर में चारों तरफ मिट्टी, ईंट और बालू फैला हुआ है। इससे परिसर में आने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही है। प्रतीक्षालय के अभाव में तीखी धूप में खड़े होकर यात्रियों को बसों की प्रतीक्षा करनी पड़ रही है। ऐसे में परिवार संग यात्रा पर निकले लोगों की परेशानी बढ़ जा रही है। अव्यवस्था के चलते यात्रियों को पेयजल के लिए भी इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। साफ-सफाई की व्यवस्था भी दयनीय है। परिसर में जगह न बचने की वजह से अधिकांश बसें बाहर सड़क पर खड़ी हो रही थीं। इसके चलते टैक्सी स्टैंड से रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग पर अक्सर जाम की समस्या उत्पन्न हो रही थी। इसको गंभीरता से लेते हुए हाल ही में डिपो की बसों का आरटीआई मैदान में पार्किंग कराया जा रहा है। कुछ माह पहले निर्माण कार्य का निरीक्षण करने के लिए यहां आए प्रदेश के परिवहन मंत्री ने कार्य की धीमी गति पर नाराजगी जताई थी। जल्द से जल्द निर्माण कार्य को पूरा कराने को कहा था। निर्माण कार्य जिस ग ति से कार्य चल रहा है, उससे ऐसा लग रहा है कि इसे पूरा होने में अभी कुछ और महीने लगेंगे। संचालन प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि निर्माण कार्य में तेजी लाने के संबंध में संबंधित को निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें