फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा की साफ-सफाई हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। आदि शक्ति सेवा संस्थान से जुड़े सदस्यों ने रविवार को शहर के रोडवेज तिराहा स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा और प्रतिमा परिसर की साफ-सफाई के साथ ही रंगाई-पुताई किया। इस मौके पर संस्था के सदस्यों ने कहा कि संस्था महापुरुषों, धार्मिक स्थलों की साफ-सफाई करने के लिए कटिबद्ध है।
विज्ञापन

मार्ग पर वाहनों का 24 घंटे दबाव होने से नेताजी की प्रतिमा धूल से पूरी तरह से पट गई थी। पूरे परिसर में गंदगी फैलने के साथ ही जगह-जगह पेंट छूटा हुआ था। इसको देखते हुए संस्था ने साफ-सफाई के साथ ही रंगाई-पुताई का निर्णय लिया। इसी क्रम में आज साफ-सफाई का कार्य किया गया। संस्था नगर में विभिन्न स्थानों पर लगी महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई का कार्य लगातार करती रहेगी। इस अवसर पर नवभारत पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. एनके सिंह, सुजीत सिंह, मनोहर यादव, श्यामजी विश्वकर्मा, आशुतोष दीक्षित, दुष्यंत सिंह, राहुल कुशवाहा, मंजीत सिंह, मनीष सिंह, विनय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें