फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिता से वापस लौटने पर स्वागत किया

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई(गाजीपुर)। करहिया गांव निवासी राकेश कुमार खरवार ने कोलकाता में आयोजित ऑस्ट्रेलियन फुटबाल लीग नेशनल चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन कर बिहार की टीम को विजय दिलाई। प्रतियोगिता में भाग लेकर वापस लौटने पर खेल प्रेमियों एवं ग्रामीणों ने माल्यार्पण कर उसका स्वागत किया।
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित साल्ट लेक स्टेडियम में 6-7 जनवरी को ऑस्ट्रेलियन फुटबाल लीग नेशनल चैंपियनशिप आयोजित थी। इसमें करहिया गांव निवासी दलसागर खरवार के पुत्र राकेश कुमार खरवार ने बिहार की टीम का प्रतिनिधित्व किया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर अपनी टीम को झारखंड के खिलाफ 32-9 के अंतर से कामयाबी दिलाई। राकेश के शनिवार को घर लौटने पर उनके साथियों, खेल प्रेमियों और ग्रामीणों सहित पिता दलसागर खरवार ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें