फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड ने किया बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड का प्रभाव लगातार जारी है। रविवार को निकली धूप ने जहां ठंड से कुछ राहत दी। वहीं शाम होते ही गलन ने सभी को हिला दिया। लोग राहत के लिए गर्म कपडों से लैस होकर राहत पाने के लिए अलाव के पास बैठ गए।
विज्ञापन

ठंड करीब 15 दिनों से सितम ढा रही है। शाम होते ही कोहरा गिरने का जो क्रम शुरु हो रहा है, वह पूरी रात के साथ ही दूसरे दिन काफी देर तक बना रह रहा है। रात में कोहरे के बीच सरपट दौड़ने वाले वाहन धीमी गति से सड़कों पर रेंग रहे हैं। जिन चालकों को ऐसा महसूस हो रहा है कि अब वह कोहरे का सामना नहीं कर पाएंगे, वह वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर खड़ा कर ठंड से राहत के लिए अलाव की व्यवस्था कर आग तापने में जुट जा रहे हैं। पिछले तीन दिनों से कोहरे का प्रभाव तो कुछ कम है, लेकिन गलन का जबरदस्त प्रभाव हर किसी को परेशान कर रहा है। आलम यह है कि पैर से लेकर सिर तक ढंकने के बाद भी ठंड एक पल के लिए भी शरीर से जुदा नहीं हो रही है। रविवार की सुबह ठंड का प्रभाव अधिक रहा। दिन में करीब 11 बजे धूप निकलते ही लोग सारे काम-काज छोड़ धूप का आनंद लेने लगे लेकिन जैसे-जैसे दिन ढलता गया, वैसे-वैसे गलन के बीच ठंड का प्रभाव भी बढ़ने लगा। सूर्यास्त होते ही गलन इस कदर हावी हो गई कि ठंड से हर कोई ठिठुरने लगा। राहत के लिए लोगों ने अलाव के साथ ही हीटर का सहारा लेना शुरु कर दिया। नगर पालिका द्वारा तिराहो-चौराहों पर जलवाए जा रहे अलाव के पास राहत पाने वालों की भीड़ लगी रही। लोग तब तक अलाव के पास बैठे रहे, जब तक उन्हें ठंड से कुछ राहत नहीं मिल गई। मौसम के कहर से शाम छह बजे के बाद से ही लोगों का घरों में दुबकने का क्रम शुरु हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें