सुहवल (गाजीपुर)। केंद्र सरकार की बहुप्रतीक्षित 51 किमी लंबी ताड़ीघाट-मऊ रेल खंड के विस्तारीकरण एवं रेलवे ट्रैक बिछाने को लेकर भूमि की पैमाइश और सर्वेक्षण का कार्य शुरू हो गया। कार्यदायी संस्था की इंजीनियर टीम ने दूसरे दिन शुक्रवार को सोनवल हाल्ट से ताड़ीघाट रेलवे स्टेशन तक जमीन का चिह्निकरण किय।
सर्वे कार्य शुरू होने की भनक लगते ही ग्रामीणों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। गंगा पर बनने वाले रेल कम ओवरब्रिज में जिस तरह से तेजी हो रही है उसको देखते हुए रेलवे विभाग ने ताड़ीघाट रेल लाइन को मऊ रेल खंड से जोड़ने के लिए दिलदारनगर-ताड़ीघाट रेलखंड के सोनवल हाल्ट से जिन प्रभावित क्षेत्रों से होकर रेल लाइन को गुजरना है। टीम ने पैमाइश और सर्वेक्षण का काम रेल विभाग के तकनीकी इंजीनियरों और जिला प्रशासन के राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने शुरू कर दिया है। पैमाइश और सर्वेक्षण के मौके पर इंजीनियर आकाश वर्मा, विनोद सकलानी, आरवीएएल के सर्वेयर अजय राय, साईड इंजीनियर रितेश कुमार, राजस्व निरीक्षक शेषमणी, विजयशंकर सिंह, बृजकिशोर, सागर कुशवाहा आदि मौजूद रहे। इस संबंध में आरबीएनएल के सर्वेयर अजय राय एवं इंजीनियर आकाश वर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि रेल लाइन बिछाने के लिए प्रभावित क्षेत्रों का संयुक्त पैमाइश एवं सर्वेक्षण का कार्य राजस्व के टीम के साथ संयुक्त रूप से शुरू कर दिया गया है।