गाजीपुर। शैक्षिक सत्र 2017-18 में पूर्व दशम कक्ष 9 और 10 में अध्ययनरत छात्रों को छात्रवृत्ति आवेदन करने की संशोधित समय-सारिणी निर्गत की गई है। शिक्षण संस्थान द्वारा ऑनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित करने 2 जनवरी निर्धारित की गई है। कक्षा 11 और 12 को छोड़कर फाइनज प्रिंट निकालना, आनलाइन आवेदन पत्र की हार्डकापी छात्र-छात्राओं द्वारा जमाकर करने की अंतिम तिथि 3 जनवरी निर्धारित की गई है। साथ ही कक्षा 9 एवं 10 और कक्षा 11 एवं 12 के संदेहास्पद डाटा को कारणों सहित छात्र के लॉगिन पर प्रदर्शित किया जाना और ऑनलाइन आवेदन में की गई त्रुटियों को 18 जनवरी से 25 जनवरी तक अभिलेखों के आधार पर डाटा को छात्र स्वयं संशोधित कर सकते है। यह जानकारी समाज कल्याणधिकारी जितेंद्र मोहन शुक्ल ने दी।