फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक में हुई ‘‘हाय 201

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। वेलफेयरक्लब की बैठक गुरुवार को संस्था के प्रधान कार्यालय पीरनगर पर हुई। इसमें संस्था द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले ‘हाय 2018 बाय 2017’ कार्यक्रम अंतर्गत दुल्हन प्रतियोगिता की रूप-रेखा पर विस्तृत चर्चा की गई।
विज्ञापन

क्लब सचिव सिद्धार्थ मालवीय ने बताया कि यह प्रतियोगिता नववर्ष की पूर्व संध्या पर 31 दिसंबर को सुबह साढ़े 10 बजे तुलसीपुर स्थित संत कबीर पब्लिक स्कूल में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में छात्रा दुल्हन का वेष धारण कर जहां बीते वर्ष की विदाई सिसक-सिसककर देंगी। वहीं नए वर्ष का स्वागत नए अंदाज और उत्साह से करेंगी। इस दिन दुल्हन प्रतियोगिता के अलावा फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भी बच्चे प्रतिभाग करेंगे। इस प्रतियोगिता में बच्चे महात्मा गांधी, भगत सिंह, चाचा नेहरु आदि महापुरुषों के चित्रण के साथ ही डाक्टर, मास्टर, पुलिस और वकील का चित्रण प्रस्तुत करेंगे। परीक्षा प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राए नि:शुल्क प्रतिभाग कर सकेंगे। इसमें शामिल होने वाले बच्चों का पंजीकरण सुबह 9.30 बजे से 10.30 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर किया जाएगा। प्रतियोगिता का मूल्यांकन क्लब द्वारा गठित तीन सदस्यीय निर्णायक मंडल द्वारा किया जाएगा। बैठक में उपाध्यक्ष धीरेंद्र त्रिपाठी, चंद्रिका प्रसाद, अनुज कुमार सिन्हा, अजय यादव, अमित सिंह कुशवाहा, गोपी कुशवाहा, रामनगीना प्रजापति, राजकिशोर वर्मा, उनगेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार बिंद, रामनाथ कुशवाहा आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष डॉ. शरद कुमार वर्मा ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें