फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम से समारोह में लगाया चार-चांद

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। केंद्रीय विद्यालय का वार्षिकोत्सव बुधवार को विद्यालय परिसर में धूमधाम के साथ मनाया गया। दीप प्रज्जवलन एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ प्रारंभ हुए कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समारोह में चार-चांद लगा दिया।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य केश्वर प्रसाद ने अतिथियों का अभिनंदन करते हुए विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इसके बाद एक्शन डांस, सेमी क्लासिकल डांस, लोकनृत्य, कव्वाली, पाश्चात्य एवं शास्त्रीय फ्यूजन डांस, हिंदी एवं अंग्रेजी नाटक आदि की मनमोहक प्रस्तुति कर उपस्थित लोगों को मुग्ध कर दिया। इस अवसर पर विद्यालय में वर्ष भर चलने वाले सह शैक्षणिक क्रियाकलाप के विजेता विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र आदि प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय का हिंदी नाटक जो राष्ट्रीय स्तर पर चयनित, प्रदर्शित एवं पुरस्कृत हो चुका है उसके प्रतिभागियों को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विगत वर्ष कक्षा-10 में 10 सीजीपीए अंक प्राप्त करने वाले आदित्य चौबे तथा कक्षा-12 की टापर स्वाति सिंह को प्रमाणपत्र एवं ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सरकारी अफीम एवं क्षारोद कारखाना के महाप्रबंधक रमेश कुमार ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को मंच प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में शिवशंकर ओझा, केसी वालसन, प्रसून कुमार मित्रा, एके राय, प्रो. बीडी मिश्र, डा. नदीम अदहमी, मुख्तार आलम, एसएस कुशवाहा, पीएन मिश्र, नीरज राय, धनराज मित्तल, बैजनाथ प्रसाद, संतोष कुमार, हरेराम शर्मा, इंद्रासन राम, एसआर मिश्र, श्रवण कुमार, इंद्रजीत राम, आलोक पटेल, पुष्पा राय, अन्नपूर्णा तिवारी, नूरजहां, सीपी राम, राजेश यादव, कमला सिंह यादव, जितेंद्र तिवारी, अखंड प्रताप, सचिन, अंबिका गुप्ता, रीति श्रीवास्तव, सपना सिंह, गुड़िया, संतोष कुशवाहा, कमलेश कुमार, शशिभूषण, निर्मला सोनकर आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन नीरज राय के साथ सुजीत दुबे तथा आकांक्षा राय ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें