फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जड़ा ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिला विद्यालय निरीक्षक को हटाने की मांग को लेकर शिक्षकों ने शनिवार को विकास भवन परिसर स्थित कार्यालय पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले धरना दिया। साथ ही शिक्षकों ने शिक्षक विधायक सुरेश त्रिपाठी के नेतृत्व में तालाबंदी की।
विज्ञापन

इस मौके पर शिक्षक विधायक ने कहा कि शिक्षकों की उपेक्षा बर्दास्त नहीं की जाएगी। शिक्षक हितों की रक्षा के लिए संघ हर स्तर पर संघर्ष करने को तैयार है। किसी कीमत पर समस्याओं पर समाधान से पहले धरना समाप्त नहीं होगा। मांग पूरा होने तक धरना अनवरत जारी रहेगा। उन्होंने उपस्थित शिक्षकों से एकजुट होकर आगे आने की अपील की। पूर्व शिक्षक विधायक प्रमोद मिश्र, प्रदेश महामंत्री इंद्रासन सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, अनंत सिंह, विजय शंकर राय, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष अंबिका प्रसाद दूबे, सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अरुण पांडेय, टेट के उपाध्यक्ष प्रफुल्ल, जीयारत हुसैन ने धरना को अपना समर्थन दिया। सभा में रामानुज सिंह, विनोद सिंह, अशोक राय, चौधरी दिनेश चंद्र राय, ओमप्रकाश यादव, डॉ. तुंगनाथ पांडेय, राणा प्रताप सिंह, प्रकाश चंद्र दूबे, नारायण उपाध्याय, शिव कुमार सिंह, रत्नेश राय, रामअवतार यादव, रामजी प्रसाद, ओंमकार नाथ राय, अमित राय ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रामानुज सिंह और संचालन सौरभ पांडेय ने किया। जिलाधिकारी से वार्ता के बाद निर्णय लिया गया कि धरने सोमवार को भी जारी रहेगा। इधर चल रहे धरने के दौरान एसडीएम सदर विनय गुप्ता ने कहा कि आचार संहिता के कारण धारा 144 लागू हो गई है। धरना समाप्त किया जाए। इस पर उपस्थित शिक्षक नेताओं ने कहा कि जब-तक मांगें पूरी नहीं हो जाती है। तब-तक वह पिछे हटने वाले नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें