फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई

विज्ञापन
विज्ञापन
जखनियां। स्थानीय तहसील सभागार में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का औचक निरीक्षण वाराणसी के अपर आयुक्त प्रशासन ओमप्रकाश चौबे ने किया। उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन कर मौजूद अधिकारियों-कर्मचारियों की जांच की। इसमें डिप्टी सीएमओ, एबीएसए के न मौजूद होने पर नाराजगी प्रकट करते हुए रिपोर्ट शासन को भेजने की बात कही। उन्होंने निर्देश दिया कि समाधान दिवस के लिए सभी विभाग के लोग अपना रजिस्टर स्वयं बनाकर समाधान दिवस में आई शिकायतों को दर्ज करें एवं निस्तारण की तिथि अवश्य प्रदर्शित करें। कहा कि इस तहसील समाधान दिवस की मानीटरिंग मुख्यमंत्री स्वयं कर रहे हैं। इस मौके पर तहसीलदार दिनेश चंद, क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार, सीएचसी के चिकित्सक डॉ. मनीष कुमार वर्मा, आपूर्ति निरीक्षक अमित कुमार एवं भुड़कुड़ा, सादात, बहरियाबाद, शादियाबाद थाना के थानाध्यक्ष सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। अध्यक्षता उप जिलाधिकारी भवानीदीन ने की।
विज्ञापन


..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें