फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के तीन आरोपी गए जेल, दो की तलाश तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर (गाजीपुर )। थाना क्षेत्र के एक गांव की चट्टी पर दशहरा का मेला देखने गई दो बालिकाओं के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने मंगलवार को पकड़े गए तीन आरोपियों को जेल भेज दिया। साथ ही फरार चल रहे दो आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। बालिकाओं के मेडिकल रिपोर्ट में भी दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस ने इलाके में मनचलों तथा संदिग्ध युवक और युवतियों पर निगहबानी तेज कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दो बालिकाएं बीते 30 सितंबर को दशहरा का मेला देखने गांव की चट्टी पर गई थीं। मेला देखने के बाद दोनों देर शाम घर वापस लौट रही थीं कि गांव के ही दो युवकों ने उन्हें घर छोड़ने की बात कहकर अपनी बाइक पर बैठा लिया। लेकिन युवक दोनों बालिकाओं को गांव से दूर एक सुनसान जगह पर ले गए। बालिकाओं ने दूसरे रास्ते से जाने का विरोध किया तो उनको जान से मारने की धमकी भी दी। वहां पहले से तीन और युवक मौजूद थे। सभी युवकों ने मिलकर दोनों बालिकाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उन्हें पूरी रात बंधक बनाए रहे। भोर में दोनों बालिकाओं की हालत बिगड़ते देख सभी युवक उन्हें उसी हालत में छोड़ वहां से फरार हो गए। दूसरे दिन बीते एक अक्तूबर की सुबह दोनों बालिकाएं किसी तरह घर पहुंची। उन्होंने जब अपनी आपबीती घरवालों को बताई तो उनके होश उड़ गए। परिजनों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को देने के साथ गांव के ही पांच युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीसरे आरोपी को बीते दो अक्तूबर को धर दबोचा। पुलिस ने पकड़े गए तीनों आरोपियों से पूछताछ के बाद मंगलवार को संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। शेष दो आरोपियों की तलाश पुलिस ने तेजी से कर रही है। इस संबंध में थाने के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि दोनों बालिकाओं का मेडिकल कराया गया है। जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि तो हो चुकी है। हालांकि पुलिस को अभी तक मेडिकल रिपोर्ट नहीं मिला है। दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे शेष दो आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें