फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्तारी नहीं होने पर व्यापारियों ने दी धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
जखनिया (गाजीपुर)। भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के स्थानीय कस्बा स्थित दूकान बंदकर सोमवार की रात घर जा रहे एक किराना व्यवसायी और उसके रिश्तेदार पर बाइक सवार चार बदमाशों ने फायर झोंक दिया था। संयोग रहा कि गोली मिस कर गई। व्यवसायी और उसके रिश्तेदार की ओर से शोर मचाने के बाद बदमाश पकड़े जाने के डर से भाग निकले। घटना पर नाराजगी जताते हुए व्यापारियों ने पुलिस से हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग की। गिरफ्तारी न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

किराना व्यवसायी नंदू गुप्ता बीती रात अपनी दूकान बंद कर रिश्तेदार संजय के साथ स्कूटी से घर जा रहे थे। जैसे ही अपनी दूकान से 700 मीटर की दूरी पर स्थानीय गांव के मोड़ के पास पहुंचे। एक बाइक पर सवार चार बदमाशों ने व्यवसायी की स्कूटी में टक्कर मारकर सड़क पर गिरा दिया। जब तक व्यवसायी कुछ समझ पाता एक बदमाश ने उनके ऊपर तमंचे से फायर झोंक दिया। संयोग रहा कि गोली मिस कर गई। व्यवसायी और उनके रिश्तेदार के शोर मचाने पर स्थानीय लोग घटना स्थल की तरफ दौड़ पड़े। पकड़े जाने के डर से चारों बदमाश भागने लगे। बदमाश बाइक स्थानीय रेलवे स्टेशन के दक्षिणी केबिन के पास बागीचे में छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंचगी पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया। घटना की जानकारी होते ही सैकड़ों की संख्या में व्यापारी और स्थानीय लोग कोतवाली जा पहुंचे और बरामद बाइक के आधार पर बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग की। व्यापारी और भाजयुमो नेता प्रमोद वर्मा ने घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस को 48 घंटे का समय दिया। चेतावनी देते हुए कहा कि बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं होने पर व्यापारी धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र पांडेय, अशोक जायसवाल, प्रधान इंद्रजीत सिंह, संजीव त्रिपाठी, रविंद्र चौरसिया, अशोक प्रधान, सचिन चौरसिया, विजय गुप्ता, राहुल चौरसिया, सुनील जायसवाल, प्रिंस गुप्ता, दुर्गा प्रसाद, नखड़ू गुप्ता, सुरेश गुप्ता, कैलाश यादव, गणेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। इस संबंध में भुड़कुड़ा कोतवाली प्रभारी सुरेश मिश्रा ने बताया कि मामले में जांच चल रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें