बस और बाइक की टक्कर में युवक की मौत
सैदपुर (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के परसनी गांव के सामने बस और बाइक टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिरानंदपुर गांव स्थित एक निजी स्कूल की बस छुट्टी के होने के बाद बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी। परसनी गांव के सामने बाइक सवार ककरही गांव निवासी संतोष यादव (42) की बस से आमने-सामने भीड़त हो गई। इस घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।