फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 603 ने छोड़ी इंटरमीडिएट नागरिक शास्त्र की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में शुक्रवार को दूसरे दिन हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के छात्रों की दोनों पाली में परीक्षा हुई। कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार पहली पाली में हाईस्कूल के छात्रों की अरबी-फारसी की परीक्षा में सभी तीन परीक्षार्थी अनुपस्थित थे। इसी पाली में इंटरमीडिएट के छात्रों की नागरिक शास्त्र की परीक्षा में 5427 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इसमें 4824 उपस्थित थे जबकि 603 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में हाईस्कूल के छात्रों की संगीत-गायन की परीक्षा में कुल 22 में 17 उपस्थित तथा शेष पांच उपस्थित नहीं थे। इसी पाली में इंटर कृषि में 629 में 28 ने परीक्षा छोड़ दी जबकि 601 शामिल हुए।
विज्ञापन

बीएड की परीक्षा में 25 परीक्षार्थी अनुपस्थित

गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रही पूर्वांचल विश्वविद्यालय की परीक्षाओं के क्रम में शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दो बजे तक बीएड तृतीय सेमेस्टर द्वितीय प्रश्न-पत्र के साथ ही तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा सम्पन्न हुई। इसमें 25 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
स्नातकोत्तर महाविद्यालय को अन्य 20 बीएड महाविद्यालयों का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। बीएड तृतीय सेमेस्टर द्वितीय प्रश्न- पत्र की परीक्षा संपन्न हुई, जिसमें पंजीकृत 1792 परीक्षार्थियों में 1767 उपस्थित एवं 25 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। आंतरिक उड़ाका दल द्वारा विश्वविद्यालय की परीक्षाओं की सूचिता एवं पारदर्शिता को लेकर प्रवेश द्वार एवं परीक्षा कक्ष में चक्रमण करते हुए सघन तलाशी ली गई। स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर के प्राचार्य प्रो राघवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि विश्वविद्यालय की परीक्षाओं के लिए परीक्षा विभाग, पूर्वांचल विश्वविद्यालय के संपर्क में है। सूचिता एवं पारदर्शिता पूर्वक परीक्षा संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें