फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन के सफर के बाद आज पहुंचेगी 60 मीट्रिक टन अफीम

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद की अफीम फैक्ट्री में बृहस्पतिवार को 60 मीट्रिक टन अफीम की खेप पहुंच जाएगी। इसके लिए राजस्थान के चितौड़गढ़ से निकली मालगाड़ी नंदगंज स्थित मालगोदाम पहुंचेगी। जहां से अफीम फैक्ट्री के कर्मचारी और अधिकारी दिनभर माल की ढुलाई कर अपने गोदाम में सुरक्षित रखेंगे। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे।
विज्ञापन

अफीम फैक्ट्री के अधिकारियों ने पहले ही रेलवे को सुरक्षा के संबंध में पत्र लिखा है। जिसमें आरपीएफ और जीआरपी की मांग की गई है। ताकि माल की सुरक्षित ढुलाई अफीम फैक्ट्री तक कराई जा सके। जनपद को मिलने वाली अफीम पूरे साल के लिए है। जिसे अफीम फैक्ट्री में प्रोसेस करने का काम किया जाएगा। अफीम फैक्ट्री के मैनेजर ओपी राय ने बताया कि राजस्थान के चितौड़गढ़ स्थित चंदेरिया रेलवे स्टेशन से तीन मई को अफीम के 16 हजार कंटेनर लेकर मालगाड़ी रवाना हुई है। जो पांच मई को नंदगंज रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। यहां से उनको अफीम फैक्ट्री में रखने के लिए वाहन लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें