फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: प्रधान की छह सीटों पर 58.92 फीसदी मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत के उपचुनाव में बुधवार को प्रधान की सभी छह सीटों पर 58.92 फीसदी मतदान हुआ। मतदान के बाद प्रधान पद के 18 एवं ग्राम पंचायत सदस्य के चार उम्मीदवारों की किस्मत मतपेटी में बंद हो गई।
विज्ञापन

पंचायत की रिक्त सीटों पर उपचुनाव के लिए सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। सुबह नौ बजे तक दौलताबाद में 10.94, जकरौली में 7.93, हसनपुर में सबसे ज्यादा 17.35 फीसदी मतदान हुआ था। इसके अलावा ताजपुर मोलना में 7.19, मुबारकपुर में 15.12 और कनुआन में 11.12 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया था। इसके बाद जैसे-जैसे समय बीतता गया मतदान प्रतिशत में इजाफा होता गया।
मतदान होने तक सभी छह ग्राम पंचायतों के 6455 पुरुष और 5745 महिलाओं संग कुल 12200 में से 58.92 प्रतिशत यानी 6975 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। प्रधान पद के मतदान के लिए 19 बूथ बनाए गए थे। जिला निर्वाचन कार्यालय (पंचस्थानीय-नगर निकाय) से मिली जानकारी के अनुसार मुहम्मदाबाद ब्लॉक की दौलताबाद ग्राम पंचायत में 58.38 फीसदी, जकरौली में 52.81 फीसदी, रेवतीपुर के हसनपुर में 60.58 फीसदी, सैदपुर के ताजपुर मोलना में 58.48, सादात के मुबारकपुर में 70.05 और भांवरकोल के कनुआन में 53.22 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन

करंडा ब्लाॅक के गोशंदेपुर के ग्राम पंचायत सदस्य के दो पदों के लिए एक वार्ड में 343 में 137 और एक अन्य वार्ड में 325 में से 134 ने मतदान किया। सदस्य के मतदान के लिए दो बूथ बने थे। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पांच जोनल और छह सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए थे। सादात संवाददाता के अनुसार मुबारकपुर हरतरा गांव में पांच उम्मीदवारों का भाग्य मतपेटी में बंद हो गया।
प्राथमिक विद्यालय के दो बूथ पर एसडीएम जखनिया रविश कुमार गुप्ता, तहसीलदार लालजी विश्वकर्मा, खंड विकास अधिकारी डाॅ. सरजीत सिंह, थानाध्यक्ष बहरियाबाद शैलेंद्र कुमार पांडेय सहित अन्य अधिकारी बराबर चक्रमण करते रहे।
भांवरकोल संवाददाता के अनुसार उप जिलाधिकारी डॉ. हर्षिता तिवारी और सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात नायब तहसीलदार भगवान पांडेय की उपस्थिति में मतदान के बाद मतपेटी को सील कर दिया गया। मतगणना शुक्रवार को संबंधित ब्लाॅक मुख्यालयों पर कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें