नगर की जर्जर सड़कों के विरोध में चल रहे हस्ताक्षर अभियान के पांचवें दिन सिटी रेलवे स्टेशन परिसर में शनिवार को लोगों ने हस्ताक्षर कर समर्थन दिया। अब तक 5800 लोगों ने हस्ताक्षर कर अभियान का समर्थन किया है।
हस्ताक्षर अभियान का नेतृत्व कर रहे विवेक कुमार सिंह शम्मी ने कहा कि समय से कार्य न पूरा करने के लिए कार्यदायी संस्थाओं की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए और कार्य न करने पर कार्रवाई होनी चाहिए। इस मौके पर अनिल सिंह, मनोज सिंह, सुरज, मनीष, सक्षम श्रीवास्तव, अभिनव शर्मा, इमरान मौजूद रहे। संवाद