फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बारहवीं की हिंदी की परीक्षा 57 ने छोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सेंट्रल बोर्ड आफ सेकेंड्री एजुकेशन (सीबीएसई) की बोर्ड परीक्षा के तहत सोमवार को बारहवीं कक्षा के छात्रों की हिंदी प्रश्नपत्र की परीक्षा सकुशल हुई। इसमें 2168 परीक्षार्थी उपस्थित रहे जबकि 57 ने परीक्षा नहीं दी।
विज्ञापन

सिटी को-आर्डिनेटर डा. इकरामुल हक ने बताया कि आज बारहवीं के छात्र-छात्राओं की हिंदी की परीक्षा आयोजित थी। इसमें पंद्रह केंद्रों पर दो हजार 225 परीक्षार्थियों को बैठना था लेकिन 57 अनुपस्थित थे जबकि 2168 उपस्थित थे। शाहफैज पब्लिक स्कूल स्थित केंद्र पर आज पंजीकृत 205 में 204 उपस्थित एवं एक ने परीक्षा नहीं दी।
बताया कि बुधवार को दसवीं के छात्रों की हिंदी की परीक्षा होगी। जमानिया क्षेत्र के कसेरा पोखरा स्थित सन शाइन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अमित कुमार सिंह ने बताया कि कक्षा-12 के छात्रों की हिन्दी की परीक्षा में कुल पंजीकृत 164 में 160 उपस्थित और चार अनुपस्थित रहे। सेंट्रल पब्लिक स्कूल की प्रबंधक रेशु जालान ने बताया कि पंजीकृत 38 परीक्षार्थियों में एक अनुपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें