फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 55 उम्मीदवारों ने दाखिल किया पर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव के नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन शुक्रवार को विभिन्न निकायों के अध्यक्ष पद के लिए पांच एवं सदस्य पद के लिए 55 उम्मीदवारों की तरफ से नामांकन किया गया। जबकि अध्यक्ष पद के लिए 25 और सदस्य पद के लिए 57 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। उपजिलाधिकारी सदर प्रतिभा मिश्र ने बताया कि नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए आज कोई पर्चा दाखिल नहीं हुआ जबकि वार्डों के सदस्य पद के लिए पांच नामांकन हुए। अध्यक्ष पद के सात एवं सदस्य पद के 11 पर्चे बिके। जमानिया : नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए एक तथा विभिन्न वार्डों के सदस्य पद के लिए 23 ने नामांकन किया। यहां अध्यक्ष पद के तीन एवं सदस्य के नौ पर्चों की बिक्री हुई। मुहम्मदाबाद : अध्यक्ष पद के लिए एक एवं सदस्य के लिए 16 पर्चे दाखिल हुए। अध्यक्ष पद के तीन एवं सदस्य के दो नामांकन पत्रों की बिक्री की गई। औड़िहार : नगर पंचायत सैदपुर में अध्यक्ष और सदस्य पद में किसी एक पर भी नामांकन नहीं हुआ। अध्यक्ष के लिए पांच तथा सभासद पद के लिए 10 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। सादात : नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए कोई नहीं एवं सदस्य के लिए एक नामांकन हुआ जबकि दोनों पदों पर एक भी पर्चों की बिक्री नहीं हुई। कासिमाबाद : बहादुरगंज नगर पंचायत के अध्यक्ष एवं सदस्य पद के लिए कोई पर्चा नहीं दाखिल हुआ। जबकि अध्यक्ष के लिए एक तथा सदस्य के 14 पर्चे बिके। सेवराई : दिलदारनगर नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए तीन एवं सदस्य के लिए छह नामांकन हुए। आज अध्यक्ष पद के छह एवं सदस्य के 10 पर्चों की बिक्री हुई। जंगीपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए एक भी नहीं तथा सदस्य के चार पर्चे दाखिल हुए। सदस्य पद के लिए एक पर्चा खरीदा गया। नामांकन स्थल के आसपास पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें