गाजीपुर। बिजली निगम की ओर से बृहस्पतिवार को चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान नगर समेत मुहम्मदाबाद व करीमुद्दीनपुर क्षेत्र में चला। 26 लाख बकाया होने पर 54 बिजली कनेक्शन काट दिए गए। बकायेदारों से 16 लाख की वसूली की गई। विद्युत वितरण खंड नगर के अधिशासी अभियंता आशीष कुमार ने बताया कि पांच के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया। 12 लोगाें का बिजली भार बढ़ाया गया। नंदगंज: सिहोरी और नारी पचदेवरा गांव में बृहस्पतिवार को विद्युत निगम की टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 6 बड़े बकायेदारों की बिजली गुल कर दी। साथ ही 37 हजार 940 रुपये की वसूली की। नंदगंज पावर हाउस के अवर अभियंता गजानन चौधरी ने बताया कि क्षेत्र के दो गांवों में बिजली चेकिंग की गई। उन्होंने उपभोक्ताओं से कहा कि 10 हजार से ज्यादा बिल होने पर बिजली काट दी जाएगी। हर माह बिल जमा कर दें। यह चेकिंग आगे भी नियमित चलती रहेगी। संवाद