फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: प्रधान की पांच सीटों पर 53.87 प्रतिशत वोट पड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। प्रधान पद की खाली पांच सीटों के लिए मंगलवार को मतदान कराया गया। इस दौरान सभी पांच सीटों पर 53.87 प्रतिशत लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया। देवकली ब्लाॅक के धरीकला में सबसे ज्यादा मतदान हुआ। भदौरा ब्लाॅक के शेरपुर ग्राम पंचायत में सबसे कम मतदान हुआ। मतदान संपन्न होने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच मतपेटियों को स्ट्रांग रूम में जमा कराया गया।
विज्ञापन

जिले के पांच विकासखंडों की ग्राम पंचायत के प्रधान पद की पांच सीटों के लिए मतदान कराया गया। इसके लिए बीस बूथ बनाए गए थे। मतदान सुबह निर्धारित समय पर शुरू हुआ। कुछ जगहों पर बारिश होने के बाद भी मतदाता मतदान करने पहुंचे थे। निर्धारित समय पर मतदान संपन्न होने के बाद सभी पांच सीटों पर 53.87 फीसदी वोट पड़े थे। निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, सदर ब्लाॅक के डिलिया ग्राम पंचायत में 3855 मतदाता थे। इनमें 49.49 प्रतिशत यानी 1908 ने मतदान किया। कासिमाबाद विकासखंड के मुहम्मदपुर टड़वा में 2276 में 1398 यानी 61.42 फीसदी मतदान हुआ। देवकली ब्लाॅक के धरीकला में 953 मतदाताओं में 779 ने मतदान किया। यहां सबसे अधिक 81.74 प्रतिशत वोट पड़े। इसके अलावा जमानिया ब्लाॅक के तियरी में 3773 में से 1954 ने मतदान किया। यहां मतदान का प्रतिशत 51.79 रहा। मतदान को लेकर भदौरा विकासखंड के शेरपुर के लोगों में उत्साह नहीं दिखाई दिया। यहां कुल 960 में 34.06 यानी 327 वोट पड़े थे। मतदान संपन्न होने के बाद सभी प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटी में बंद हो गई। आठ अगस्त को संबंधित ब्लाॅक मुख्यालय पर मतों की गणना कराई जाएगी। जमानिया संवाददाता के अनुसार उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार राजस्व टीम के साथ मतदान स्थल पर पहुंचे थे। उन्होंने पुलिस कर्मियों से सुरक्षा की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें