फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी केंद्रों पर जांची गई 53429 कापियां.

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन सोमवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। सभी केंद्रों पर 53 हजार से अधिक कापियां जांची गईं। संयुक्त निदेशक ने जिला विद्यालय निरीक्षक के साथ कई केंद्रों का निरीक्षण कर मूल्यांकन कार्य का जायजा लिया। कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार सभी सात केंद्रों पर 606659 कापियां प्राप्त हैं। इनमें आज 53429 सहित अब तक 102565 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुुका है। राजकीय सिटी इंटर कालेज को प्राप्त 90941 में आज 10662 सहित अब तक 19025 कापियां जांची जा चुकी हैं। इसी तरह अष्ट शहीद इंटर कालेज में 84488 में आज 4087 सहित 7370, राजकीय बालिका इंटर कालेज में 97738 में आज 9564 सहित अब तक 18284 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ है। इसके अलावा शिवपूजन इंटर कालेज मलसा में प्राप्त 98369 में आज 9067 सहित 18126, शहीद स्मारक इंटर कालेज में 85128 में आज 9574 सहित 19198, बापू इंटर कालेज में 86755 में आज 4655 सहित 9461 तथा गहमर इंटर कालेज केंद्र को प्राप्त 63240 उत्तर पुस्तिकाओं में आज 5730 सहित अब तक 11101 कापियां जांची जा चुकी हैं। संयुक्त निदेशक डा. प्रदीप कुमार ने जिला विद्यालय निरीक्षक डा. ओमप्रकाश राय के साथ राजकीय सिटी इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज, नंदगंज, गहमर एवं मलसा स्थित केंद्रों का निरीक्षण कर मूल्यांकन कार्य का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें