वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर की वर्तमान में संचालित हो रही स्नातक एवं परास्नातक मुख्य परीक्षाओं के समय में परिवर्तन हो गया है। विश्वविद्यालय के कुलपति के आदेश पर परीक्षा नियंत्रक द्वारा 23 अप्रैल को जारी निर्देश के अनुसार मुख्य परीक्षा आगामी 27 अप्रैल बुधवार से अब प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 7:30 से 10:30 के स्थान पर 9:00 से 12:00 के मध्य संपन्न होगी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा पूर्ववत 2:30 से 5:30 के मध्य संपन्न होंगी । इसके अतिरिक्त सभी नोडल केंद्रों द्वारा दोनों पारियों की परीक्षा का प्रश्न पत्र का वितरण सुबह 6:30 बजे से प्रारंभ होगा। जबकि दोनों पारियों के परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाए एक साथ शाम को 7:30 बजे तक जमा की जाएगी। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ सविता भारद्वाज ने बताया कि यह व्यवस्था आगामी 27 मार्च से प्रभावी हो जाएगी। सभी छात्राएं, प्राध्यापक एवं नोडल केंद्रों से जुड़े कर्मचारी नए निर्देश के अनुसार अग्रिम कार्यवाही करें। विश्वविद्यालय द्वारा जारी इस आदेश से अब दोनों परियो की परीक्षाओं के मध्य समय अंतराल कम हो गया है। परंतु इसके कारण बी ए/ बीएससी द्वितीय सेमेस्टर की कक्षा संचालन एक चुनौती अवश्य हो गई है। क्योंकि द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं आगामी जुलाई -अगस्त माह में हो सकती है।