फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

518 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित

Wed, 25 Nov 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय ब्लाक में ग्राम पंचायत चुनाव के तहत कुल 1104 वार्डों में से 518 वार्डों में सदस्य पद के प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। निर्विरोध चयनित सदस्यों में से 117 सदस्य निरक्षर हैं।
विज्ञापन


अब ग्राम पंचायत के 340 वार्डों में ही प्रत्याशियों के बीच घमासान होगा।
ब्लाक से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत सदस्य के 1104 वार्डों में से 858 वार्डों केे लिए प्रत्याशियों की ओर से नामांकन किया गया था।

246  वार्ड रिक्त रहे। रिक्त वार्डों में  5 ग्रामसभाएं ऐसी रही हैं जहां से एक भी सदस्य ने पर्चा दाखिल नहीं किया। इन ग्रामसभाओं में खुटहीं, खिजिरपुर, वरहपार भोजूराय, ईशोपुर एवं रायपुर शामिल हैं।

 इसके अलावा जिन वार्डों के सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं उनमें सबसे अधिक वृंदावन ग्रामसभा के 15 वार्डों, मलौरा के 13, कनेरी, कैथवलिया, सवास, पिपनार, गहनी में 12-12, खजूरहट, क्वांटी, हीरानंदपुर, माहपुर, महमूदपुर अतीकुल्ला, सरसौली एवं नादेपुर  में 11-11 सदस्य हैं।
विज्ञापन


 निरक्षर सदस्यों की सबसे ज्यादा संख्या कनेरी में 8, महमूदपुर अतीकुल्ला में 7, हीरानंदपुर, मलौरा एवं सलेमपुर बघांई में 6-6 है।ब्लाक में ग्राम पंचायत के प्रधान पद के कुल 88 पद हैं। इन पदों पर कुल 614 प्रत्याशियों के बीच घमासान होगी।

जानकारी के अनुसार, सबसे ज्यादा भीमापार में 17 और सबसे कम दावेदारों की संख्या महमूदपुर अतीकुल्ला, कादर और देवापार में 2-2 उम्मीदवारों के बीच जोर आजमाइश होगी। सबसे कम मतदाताओं वाली ग्रामसभा बसही  है जहां करीब 8 सौ मतदाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें