‘वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है’, ‘युवा शक्ति के तीन काम, सेवा, शिक्षा और मतदान’ के संदेश के साथ अमर उजाला अपराजिता मतदाता जागरुकता अभियान के तहत हेतिमपुर गांव स्थित एसएस देव पब्लिक स्कूल में मंगलवार को जागरूकता रैली निकाली गई। इसके बाद संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं सहित सभी उपस्थित लोगों को मतदान करने की शपथ दिलाई गई।
रैली विद्यालय परिसर से निकाली गई। तेज धूप में वोट डालने की अपील करने निकली छात्राओं के चेहरे पर गजब का उत्साह था। बिना थके आगे बढ़ती छात्राओं ने न केवल खुद वोट डालने का संकल्प लिया बल्कि अपने आसपास के सभी लोगों को मतदान केंद्र तक लेकर जाने का वादा भी किया। छात्राओं ने राह चलते हर नागरिक को मताधिकार का महत्व भी बताया और कहा कि हमारा एक वोट देश की तकदीर बदल सकता है, इसे हम सबको समझने की जरूरत है। रैली में शामिल छात्र-छात्राएं बनो देश के भाग्य विधाता, अब जागो प्यारे मतदाता, न जाति पर न धर्म पर, बटन दबेगा सिर्फ कर्म पर, अंकल आंटी मान जाओ, वोट डालोगे, कसम खाओ, मत देना अपना अधिकार, बदले में न लें उपहार जैसे कई आकर्षक स्लोगन लिखी तख्ती लिए हुए थे। रैली वापस विद्यालय पहुंचकर गोष्ठी में तब्दील हो गई।
द्यालय की प्रधानाचार्य सुनीता कुशवाहा ने कहा कि बेटियां चुनाव में अधिक से मतदान करें और लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी निभाएं। बताया गया कि मतदान आपका सबसे बड़ा हथियार किस तरह है। इसी मतदान की बदौलत एक व्यक्ति देश की हवा बदल सकता है। एक सशक्त सरकार का चयन कर देश को दिशा दे सकते हैं और विकास में भागीदार बन सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने छात्र-छात्राओं, स्टाफ, अभिभावकों आदि को शपथ ग्रहण कराने के साथनारी गरिमा बनाए रखने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर जयप्रकाश, धर्मेंद्र कुमार, गुलशन, रीना, अनीता, नीतू, शिवांगी श्रीवास्तव, अमन, अप्रिता कुमारी, प्रिया, रितिका, गायत्री, आकाश, अंकिता, अश्विनी, प्रियांत, दीपक आदि उपस्थित थे।