फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमानिया विस में है आठ बूथ वाला एक मतदान केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में कुल 1620 मतदान केंद्र और 2949 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इनमें एक ऐसा मतदान केंद्र है जहां आठ मतदेय स्थल हैं। यह मतदान केंद्र जमानिया विधान सभा क्षेत्र में स्थित है।
विज्ञापन

सातवें एवं अंतिम चरण में होने वाले चुनाव के लिए 19 मई को मतदान कराया जाएगा। इस चुनाव के लिए जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में 1620 मतदान केंद्र एवं 2949 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। गाजीपुर संसदीय सीट के तहत आने वाले पांच विधान सभा क्षेत्रों में 1105 मतदान केंद्र एवं 2050 मतदेय स्थल तथा बलिया लोकसभा अंतर्गत आने वाले दो विधान सभा क्षेत्रों जहूराबाद एवं मुहम्मदाबाद में 515 मतदान केंद्र और 899 मतदेय स्थल बने हैं। जिले में एक मतदान केंद्र ऐसा है जहां आठ मतदेय स्थल है। यह मतदान केंद्र जमानिया विधान सभा में स्थित है। इसी तरह गाजीपुर संसदीय सीट पर एक बूथ वाले 495 एवं जिले में 749, दो बूथ वाले 378 एवं 551, तीन बूथ वाले 168 एवं 230 तथा चार बूथ वाले 40 एवं 57 मतदान केंद्र हैं। इसके अलावा गाजीपुर संसदीय सीट पर पांच बूथ वाले 14 एवं जिले में 23, छह बूथ वाले गाजीपुर संसदीय सीट पर छह, सात बूथ वाले जंगीपुर में एक एवं जमानिया में दो सहित कुल तीन मतदान केंद्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें