गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा का सम्मेलन भाजपा कार्यालय टैक्सी स्टैंड पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक जिलाध्यक्ष प्रेमसागर राजभर की अध्यक्षता में हुई। जिसमें जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि यह सम्मेलन लोकसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह करेगा।
कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने पिछड़ा वर्ग के हित एवं कल्याण के लिए समर्पित होकर कार्य किया है। बताया कि पिछड़ा वर्ग का सम्मेलन 11 अप्रैल को जमानिया में आयोजित किया गया है। विधान परिषद सदस्य डा केदारनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री पद पर नरेंद्र मोदी को बैठाने में पिछडे़ वर्ग ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई थी तथा प्रधानमंत्री ने भी इस वर्ग के लिए अनेक कार्य किए तथा पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा प्रदान कर इस वर्ग के सामाजिक व राजनैतिक भागीदारी को मजबूत किया है। प्रभुनाथ चौहान ने कहा कि मनोज सिन्हा ने सबके प्रति बिना भेदभाव समान व्यवहार के साथ जनता का हर नैतिक कार्य किया है समाज व जिले का उत्थान किया है। बैठक में सरोज कुशवाहा, राजेश भारद्वाज, मुराहु राजभर, इंद्रदेव कुशवाहा,ओमप्रकाश राय, शिवपूजन चौहान, रुद्रा पांडेय, ओमप्रकाश राम, शशिकांत शर्मा, योगेंद्र शर्मा, विरेन्द्र चौहान, रंजू शर्मा, धर्मेंद्र कुशवाहा,मनोज बिंद, अभय मौर्य, उमाशंकर पाल, किशन शर्मा, इतवारी राजभर, लालसा भारद्धाज, बुच्ची बिंद, सहित आदि उपस्थित थे। संचालन जिला महामंत्री रामनरेश कुशवाहा ने किया।