गाजीपुर। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता ने शनिवार को मुहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र के कई प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अनुपस्थित पाई गईं दो अध्यापिकाओं का स्पष्टीकरण देने तक वेतन रोकने का निर्देश दिया। इसके अलावा दोनों विद्यालयों में नामांकित छात्रों की उपस्थिति भी कम पाई गई। बीएसए श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि दो अलग-अलग प्राथमिक विद्यालयों के निरीक्षण में एक-एक अध्यापिका अनुपस्थित मिलीं। जबकि एक प्राथमिक विद्यालय में नामांकित 68 में से 40 बच्चे परीक्षा देते मिले। वहीं दूसरे में नामांकित 87 के सापेक्ष 58 बच्चे उपस्थित थे। इस विद्यालय पर मांगने पर अध्यापक उपस्थिति पंजिका भी प्रस्तुत नहीं किया गया। उन्होंने अध्यापिका आरती एवं बिंदु का स्पष्टीकरण देने तक वेतन रोकने का निर्देश दिया। इसके साथ ही हेडमास्टर को चेताया। वहीं एक पूर्व माध्यमिक विद्यालय में दो अध्यापक अवकाश पर पाए गए। बीएसए ने उनसे भी स्पष्टीकरण मांगा है।