फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक संघ की बैठक, मांगों के लिए करेंगे संघर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक एमएएच इंटर कॉलेज में हुई। इसमें छह मार्च को संयुक्त शिक्षा निदेशक के कार्यालय पर आयोजित धरना प्रदर्शन को कामयाब बनाने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षकों की लंबित मांगों की तरफ सरकार का रवैया सकारात्मक न होने के कारण संगठन ने मजबूर हो कर संघर्ष का रास्ता अख्तियार किया है। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक के कार्यालय में न बैठने की आलोचना की गई। मांग किया गया कि शिक्षकों की मांगों और उनकी समस्याओं का जल्द निराकरण किया जाय। अंत में पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर रामानुज सिंह. सौरभ पांडेय, डीसी राय, रामअवतार यादव, विवेकानंद गिरी, शिवकुमार सिंह, झल्लन सिंह, निराला प्रसाद राय, रेयाज अहमद, संजय पांडेय, संतोष पांडेय, रवींद्र तिवारी, कन्हैया गुप्ता, शैलेन्द्र यादव, दानिश, दीपक खरवार, श्रीराम सिंह, वीरेन्द्र राय, जितेन्द्र कुमार उपस्थित थे। अध्यक्षता नारायण उपाध्याय एवं संचालन राणा प्रताप सिंह ने किया। उधर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक में नौ सूत्री मांगों को लेकर आठ मार्च से प्रारंभ होने वाली बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन कार्य को बंद कराने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर डा. रामबदन सिंह, रामजन्म सिंह, रामलक्षन यादव, बसंत सिंह, सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, भानु प्रताप सिंह, रामजी सिंह, अभय कुमार मौर्या, दिनेश कन्नौजिया। जितेन्द्र यादव, प्रमोद पांडेय, रामप्यारे प्रजापति, रामपलट यादव ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता बेचन सिंह यादव तथा संचालन हरिकेश सिंह यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें