फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विनम्रता ही आदमी को बनाती है महान

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। श्री गंगा आश्रम, बयेपुर देवकली में सोमवार को साप्ताहिक सत्संग का शुभारंभ हुआ। इसमें अनुयायियों को संबोधित करते हुए आचार्य गुलाब ने कहा कि जो भी संसार में आया है, उसे एक दिन अवश्य जाना होगा। आध्यात्मिक कमाई ही हमारे साथ जाएगी। अपने अंदर विनम्रता और सद्भाव लाइए, क्योंकि यही गुण इंसान को महान बनाते हैं। सत्संग में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए आचार्य अंबिका ने बताया कि मनुष्य का केवल एकमात्र धर्म मानव धर्म होता है। आत्मा ही परमात्मा है। आत्मा अविनाशी एवं अमर है। मृत्यु के बाद आत्मा दूसरा शरीर धारण करती है। बहुत भाग्य से मानव का अवतार मिलता है। अवधेश ने कहा कि बाहर की गंदगी को हम साबुन से साफ करते हैं और अंदर की काम, क्रोध, मद, लोभ रूपी गंदगी को सत्संग से साफ कर सकते हैं। संतों के दर्शन से अंत:करण शुद्ध होता है। अंत में रामजी ने कहा कि समाज में मानवता लाने का प्रयास किया जाना चाहिए। लोग मानवीय गुणों को भूल गए हैं। अमानवीय रास्ते पर चल रहे हैं। इस अवसर पर मोहन, सियाराम, अच्छेलाल, अमरेश उपस्थित थे। संचालन तेजबहादुर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें