रेवतीपुर। थाना क्षेत्र के नगदीलपुर गांव में शनिवार की दोपहर आग लगने से चार झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। इस घटना में झोपड़ी में रखा गृहस्थी का सारा समान जल गया। नगदीलपुर गांव निवासी रामअवतार यादव की झोपड़ी में अचानक आग लग गई। इसके बाद आग पास के बाढ़ूू यादव, छेदी यादव तथा सितलू यादव की झोपड़ी में भी लग गई। देखते ही देखते चार झोपड़ी जलने लगीं। आग की लपटें देख गांव के लोग दौड़कर वहां पहुंचे। ग्रामीणों ने किसी तरह पशुओं को बाहर निकाला। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। इस घटना में झोपड़ी में रखा सारा खाने पीने का सामान जलकर राख हो गया। आग की जानकारी मिलने के बाद राजस्व कर्मचारी भी वहां पहुंच गए।