फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान कार्मिकों के डेटाबेस के लिए निर्धारित प्रोफार्मा में प्रारूप उपलब्ध कराएं

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। लोकसभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत सभी कार्यालयाध्यक्षों की कार्मिक व्यवस्था के अंतर्गत ईपीडीएस पोर्टल पर प्रशिक्षण के लिए बैठक सोमवार को जिला पंचायत के सभागार में हुई। इसमें कार्मिकों के डेटाबेस के लिए निर्धारित विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी के बालाजी ने सभी कार्यालयाध्यक्षों को निर्देश दिया कि आयोग द्वारा निर्धारित समयावधि के अंदर मतदान कार्मिकों के डेटाबेस के लिए निर्धारित प्रोफार्मा में प्रारूप एक भरकर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी कार्यालय को तत्काल उपलब्ध करा दें ताकि प्रपत्र दो के लिए उन्हें यूजर आईडी/पासवर्ड उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने अभी तक मतदान कार्मिकों का प्रारूप एक डेटाबेस उपलब्ध न कराने वाले कार्यालयाध्यक्षों को दो दिन के अंदर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। प्रारूप निर्धारित की गयी तिथि 10 फरवरी तक प्रत्येक दशा में भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पोर्टल पर फीडिंग की जाए इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
मुख्य विकास अधिकारी हरिकेश चौरसिया ने चुनाव में कार्मिक प्रबंधन सबसे प्रथम बिंदु है। इसको समय से पूर्ण किया जाना अति आवश्यक है। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह अपने विभाग से संबंधित अधीनस्थों से भी दिए गए प्रारूप को अविलंब फीडिंग कराते हुए हार्ड कापी एनआईसी को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। प्रशिक्षण में बताया गया कि प्रारूप में कर्मचारियों की संख्या का मिलान अवश्य किया जाए जिससें बाद में कोई समस्या न उत्पन्न हो। मोबाइल नंबर की फीडिंग करते समय यह ध्यान रखा जाए कि मोबाइल नंबर गलत न हो एवं कर्मचारियों का पदनाम शार्ट में न लिखा जाए। बैठक में परियोजना निदेशक विजय प्रकाश वर्मा, जिला विकास अधिकारी एम लाल, डीसी. मनरेगा, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी एवं जिले के सभी कार्यालयाध्यक्ष/कंप्यूटर आपरेटर उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें