फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम के खिलाफ लामबंद हुए अधिवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। तहसील बार एसोसिएशन की ओर से बुधवार को भ्रष्टाचार के विरुद्ध तहसील परिसर में जुलूस निकाल कर नारेबाजी की गई। बार भवन में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि एसडीएम की लापरवाही से तहसील में मनमाने ढंग से काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

तहसील परिसर के बार भवन से अधिवक्ताओं ने जुलूस निकाला। नारेबाजी करते हुए उपजिलाधिकारी कार्यालय के बरामदे तक गए। उस समय उपजिलाधिकारी कार्यालय में ही थे। सभा में अध्यक्ष गोरखनाथ सिंह यादव ने कहा कि उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार मनमाने ढंग से कार्य कर रहे हैं। इसके लिए उपजिलाधिकारी को पत्रक सौंप कर अवगत कराया गया था लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। वक्ताओं ने कहा कि तहसील में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। इस पर जल्द रोक लगाई जानी चाहिए। चेताया कि अधिवक्ताओं के सब्र की परीक्षा न लें और पत्रक पर जल्द विचार कर उचित कार्रवाई करें। प्रदर्शन में रामजी राय, अशोक यादव, पंकज तिवारी, लखेश्वर सिंह, अंजनी कुमार, संजय दुबे, कमलकांत राय, रमेश सिंह यादव, गुलाब वर्मा, अंगद सिंह कुशवाहा, काशीनाथ राय, सुरेंद्र प्रसाद, प्रवीण राय, दिग्विजयनाथ त्रिवेणी, संजय यादव, फैसल होदा आदि शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें