फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज को दिशा देने में गुरुजनों की अहम भूमिका: ओमप्रकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई(गाजीपुर)। भदौरा बस स्टैंड स्थित संत श्रीराम शर्मा आचार्य कान्वेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव रविवार को मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर लोगों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि समाज को दिशा देने में गुरुजनों की अहम भूमिका होती है। शिक्षा के मंदिर में ही छात्रों के भविष्य की नींव रखी जाती है। अगर सफल व्यक्ति बनना है तो जीवन में दोस्त पहचानो या न पहचानो पर दुश्मन जरूर पहचानो, क्योंकि एक बार गलत रास्ते पर भटकने के बाद फिर मौका नहीं मिलता।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मार्च पास्ट के बाद मुख्य अतिथि और विद्यालय के चेयरमैन डा. अशोक कुमार वर्मा का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलन कर एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया। सरस्वती वंदना के साथ शुरू हुआ रंगारंग कार्यक्रम देर तक चलता रहा। राधाकृष्णा भाव नृत्य की खूब चर्चा हुई। बच्चों ने एक से बढ़ कर एक मनमोहक नृत्य से लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। विद्यालय के छात्र, छात्राओं की ओर से ओल्ड इज गोल्ड, कौव्वाली, कृष्ण सुदामा ड्रामा, राधा कृष्ण नृत्य, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सहित कुल 16 कार्यक्रमों को प्रस्तुत किया गया । स्वागत नृत्य में कक्षा चार की छात्रा सृष्टि राय एवं सानिया खातून ने अपने दमदार प्रस्तुति देकर लोगों का दिल जीत लिया। नन्हे छात्रों द्वारा कजरा मोहब्बत वाला सामूहिक नृत्य एवं कौवाली हम हिंद के सिपाही हैं, देवी गीत अयगिरी नंदिनी को लोगों ने खूब सराहा। सुदामा की मित्रता पर प्रस्तुत नृत्य में शिवानी सिंह, श्वेता सिंह एवं सोनू यादव के अभिनय की जमकर तारीफ की गई। पूर्व में निदेशक राजेश कुमार वर्मा ने मुख्य अतिथि का बैज लगा कर स्वागत किया। पूरे विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगे गुब्बारों, फूलों से सजाया गया था। संचालन कक्षा दस की छात्रा कोमल सिंह एवं दीपक पटवा ने संयुक्त रूप से किया। अंत में विद्यालय के प्रधानाध्यापक भरत लाल ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राकेश सिंह, टेटा सिंह, अशोक , मोहसिन खां, अरविंद गुप्त, शिवशंकर सिंह, लालबहादुर सिंह, निर्जल रावत, नीमा सिंह, शशिकांत सिंह, राजीव कुमार, कंचन राय, विवेक पांडेय, शिल्पा सिंह, इंद्रावती, ममता सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें