फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्धारित समय से विलंब से उतरा डिप्टी सीएम का उड़नखटोला

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का उड़नखटोला निर्धारित समय से काफी विलंब से पुलिस लाइन स्थित हैलीपैड पर उतरा। वहां उतरने के बाद वह दिन में 1.37 बजे सभास्थल पर पहुंचे। करीब सवा दो बजे शुरू हुए उनके आधा घंटे से अधिक समय तक चले संबोधन में उन्होंने प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार के जन कल्याणकारी कार्यों का जमकर बखान किया। इस दौरान उन्होंने बिना नाम लिए कांग्रेस के मुखिया सहित विभिन्न राजनीतिक दलों को भी आड़े हाथ लिया। बताया कि विभिन्न राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी की सभा के बाद मतदाता भाजपा के पक्ष में मतदान करने का दृढ़ निश्चय कर ले रहे हैं। प्रदेश सरकार की ओर से बनवाई जा रही सड़कों की चर्चा करते हुए कहा कि गुणवत्ता में कमी पर संबंधित ठेकेदार और अधिकारी की खैर नहीं है। अधिकारी जनता की सेवा में समर्पित होकर कार्य करें। भाजपा की सरकार वर्षों से खराब सिस्टम को भी सुधारने का काम कर रही है।
विज्ञापन



गाजीपुर। पीजी कालेज के मैदान पर आयोजित शिलान्यास-लोकार्पण कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल पर विलंब से पहुंचे। उनके आगमन से पहले भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की ओर से सभा को संबोधित किया जा रहा था। इस दौरान दो वरिष्ठ नेताओं ने अपने संबोधन में उप मुख्यमंत्री की जगह उन्हें मुख्यमंत्री बता डाला। वरिष्ठ नेताओं का इस तरह का संबोधन सुनकर वहां मौजूद लोग उनके बारे में चर्चा करते दिखे।


गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मैदान पर शुक्रवार को वाराणसी क्षेत्र की 17581.95 लाख की परियोजनाओं का लोकार्पण / शिलान्यास का कार्यक्रम आयोजित था। मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आने से पहले भाजपा के विभिन्न नेताओं की ओर से भाषण दिया गया। इस क्रम में जखनिया के विधायक त्रिवेणी राम को भी सभा को संबोधित करने के लिए आमंत्रण दिया गया। अभी विधायक अपने भाषण की शुरुआत कर ही रहे थे कि डिप्टी सीएम का मंच पर आगमन हो गया। ऐसे में वह सभा को संबोधित नहीं कर पाए। यही नहीं मंच पर बैठे कई अन्य जनप्रतिनिधियों को भी भाषण देने का अवसर नहीं मिल पाया। वह मन मसोसकर रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें