फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेल तक पानी पहुंचाने का निर्देश दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया(गाजीपुर)। क्षेत्र के बड़ेसर ग्राम सभा के चक्काबांध गांव स्थित चौधरी चरण सिंह पंप गृह का बुधवार को विधायक सुनीता सिंह ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारी कर्मचारियों को टेल तक पानी पहुंचाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर विधायक सुनीता सिंह ने कहा कि किसानों के लिए वरदान के तौर पर पहचान बना चुके चक्काबांध गांव स्थित चौधरी चरण सिंह पंप गृह का काया-कल्प करने को लेकर प्रदेश की सरकार गंभीर है। कई दशक से बदहाल इस पंप गृह में लगे हाई वोल्टेज पंप विद्युत मोटरों एवं अन्य उपकरणों को बदलने के लिए 25 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। जल्द ही पंप गृह में लगी मशीनों को बदल कर नई मशीनों को लगाने का काम शुरू होगा। उन्होंने कहा कि पंप गृह में आठ पंप और मोटर लगी हैं और सभी जर्जर हैं। कहा कि अगले सीजन तक सभी जर्जर पंप मोटर आदि को बदल दिया जाएगा। कहा कि पंप गृह से जुड़ी परियोजना के लिए 25 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी है जिसका जल्द टेंडर होगा । इसके बाद पंप मोटर आदि बदलने का कार्य होगा। इस अवसर पर सुनील सिंह मनीष सिंह अजय शर्मा सुनील गिरी अमित सिंह दीपनारायण सिंह हरिकेश गिरी श्रवण कुमार गुप्ता मंजय सिंह धर्मेन्द्र कुशवाहा अमन राय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें