मरदह। बैजनाथ हनुमान इंटर कालेज हैदरगंज के वार्षिकोत्सव की पूर्व संध्या पर दो दिवसीय स्वबोध सत्संग का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्वबोध आश्रम की वरिष्ठ आचार्या सरोजिनी मां ने अपने सत्संग क्रम में अंतर मर्म की व्याख्या करते हुए। कहा कि सर्वधर्म रूप अपने कर्तव्य-कर्मों को करते हुए भी योग के परम लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है। मनोविज्ञान का विश्लेषण करते हुए कहा कि आत्म पूजा ही सच्ची पूजा है, जिसका अनुपालन करता हुआ मानव सांसारिक कामनाओ की सिद्धी के साथ ही साथ जीवन मुक्ति को भी साधित करने में सफल हो सकता हैं। इस मौके पर सरिता गुप्ता, प्रबंधक राजेश गुप्ता, प्रधानाचार्य मनोज कुमार गुप्त, श्रीकांत, रामअवध यादव, लुटुर प्रजापति, नग्गू यादव, रामनगीना यादव, डा. दुलारे यादव, पूर्व प्रधान सुनीता गुप्ता, रमाकांत मिश्र, शिवधर यादव, यशवंत सिंह, डा. रामनाथ गोड़, ग्राम प्रधान उदयभान राजभर, अवधेश राजभर, सूरज कुमार आदि मौजूद रहे।