फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयंत्र बंद होने से कृषि के क्षेत्र में पिछड़ जाएगा जिला

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगीपुर। उत्तर प्रदेश किसान सभा के तत्वावधान में स्थानीय मंडी समिति परिसर में स्थित कृभको संयंत्र को बंद करने की सरकार की साजिश के खिलाफ शुक्रवार को जनसभा आयोजित की गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री राजेंद्र यादव ने कहा कि कृभको से गाजीपुर सहित पूर्वांचल के कई जिलों के किसानों को उन्नत बीज प्राप्त होता था। किसान उस बीज से अपने आर्थिक-सामाजिक विकास के साथ देश के अन्न उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर एक आत्म निर्भर राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान दे रहे थे। इसके बंद होने से पूरा जिला कृषि के क्षेत्र में सबसे पिछड़ा जिला हो जाएगा। सभा में प्रो. केएन सिंह ने कहा कि इस संयंत्र से हमारा जिला सकल घरेलू उत्पाद में बड़ी भूमिका निभाते हुए आगे बढ़ रहा था। इसके बंद होने से जिले में और गरीबी बढ़ेगी। देश के अन्य हिस्सों की तरह यहां भी किसान आत्महत्या करने को मजबूर होंगे। जिलाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह ने कहा कि संयंत्र की बंदी के खिलाफ 16 अक्तूबर को जंगीपुर में बड़ी किसान पंचायत आयोजित कर कृभको के चालू होने तक संघर्ष चलाया जाएगा। इस अवसर पर अखिलेश राय, राजदेव यादव, विक्रमा यादव, रामकेर यादव, संजय सिंह, चुन्नू सिंह, सुभाष पांडेय, घूरा यादव, दीना सिंह, रामकेर एवं मंजीत सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें