फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी तक नही हटाया गया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया(गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के मुहम्मदपुर गांव के पूर्वी छोर स्थित ग्राम सभा की भूमि पर बीते रविवार को पक्की दीवार बना कर रहे लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद भी अतिक्रमण बना हुआ है।
विज्ञापन

मुहम्मदपुरगांव में सरकारी भूमि पर पहले से बने मंदिर और बगल में कब्रिस्तान को लेकर काफी समय से विवाद चला आ रहा है । दोनों पक्षों द्वारा न्यायालय में भी वाद विचाराधीन है। जबकि भूमि को सरकारी बताया जा रहा है। भूमि ग्राम सभा के भीटा के नाम पर दर्ज है। बीते रविवार की सुबह सरकारी भूमि पर बने कब्रिस्तान पर कुछ लोग चहार दीवारी का निर्माण कराना शुरू दिया था। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्य रुकवा दिया और कई लोगों को हिरासत में ले कर जेल भेज दिया था। इसके बाद भी प्रशासन की ओर से अतिक्रमण नहीं हटवाया गया और सार्वजनिक रास्ता भी बंद है। इस संबंध में कोतवाल अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने के मामले में मुकदमा दर्ज है और आधा दर्जन नामजद के साथ दो दर्जन से अधिक अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज है। यदि सरकारी भूमि से नव निर्माण को हटाने का निर्देश दिया गया था। यदि अभी भी दीवार बना कर अतिक्रमण किया गया है तो प्रभावी कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें