खानपुर। गाजीपुर-वाराणसी मार्ग से 200 मीटर दूर खरौना गांव स्थित एक चरी के खेत में शनिवार की सुबह एक युवक जख्मी हाल में मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को आनन-फानन में उपचार के लिए वाराणसी भेजवाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक कैसे जख्मी हुआ इस बात का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
शनिवार की सुबह कुछ लोगों ने गाजीपुर-वाराणसी मार्ग से 200 मीटर दूर खरौना गांव स्थित खेत में एक युवक को जख्मी हाल में देखा। घटना की जानकारी होते ही वहां भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना सिधौना पुलिस चौकी को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मी हाल में बेहोश पड़े नीरज चौबे (24) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने बताया कि वह जहरखुरानी का शिकार हुआ है। हालत नाजुक देख उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। वाराणसी में उपचार के दौरान शनिवार की सुबह करीब छह बजे उसकी मौत हो गई। मृतक की बाइक घटना स्थल से 200 मीटर दूर सड़क पर खड़ी थी। पुलिस ने बाइक को कब्जा में लेकर थाने ले लाई। बताया गया है कि मृतक नीरज वाराणसी में किसी अगरबत्ती की कंपनी में मार्केटिंग का काम करता था और परिवार के साथ वाराणसी में रहता था। वह शुक्रवार को गाजीपुर वसूली करने के लिए आया था और वाराणसी लौट रहा था। आशंका जताई जा रही है कि हत्या अथवा लूट की नियत से उसे जहर दिया गया है। इस संबंध में एसपी ग्रामीण चंद्रप्रकाश ने बताया कि शव को वाराणसी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। घायल के परिजनों को इसकी जानकारी दे दी गई है। संभावना जताई जा रही है कि है लूट की नियत से नीरज को जहरखुरानी का शिकार बनाया गया है। मृतक की बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। यदि परिवार वालों की तरफ से मामले की तहरीर मिली तो छानबीन शुरू की जाएगी।